फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्राध्यापकों ने इग्नू से जूडी दी जानकारी

प्राध्यापकों ने इग्नू से जूडी दी जानकारी

Fri, 11 Jan 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्राध्यापकों ने इग्नू से जूडी दी जानकारी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

केएनपीजी महाविद्यालय परिषर में इग्नू से केंद्र पर संचालित होने वाले विभिन्न रोजगार पाठ्यक्रमों के संचालन एवं उनसे मिलने वाले विभिन्न रोजगार के अवसरों पर प्राध्यापकों ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि इग्नू अपने विद्यार्थियों के स्थान, गति और अध्ययन अवधि में पर्याप्त सुविधाएं प्रदान कराता है। कहा कि इग्नू समाज के सुविधा विहीन एवं कमजोर वर्ग के छात्रों को उनकी दहलीज पर शिक्षा उपलब्ध कराता है। इग्नू के समन्वयक डॉ. घनश्याम मिश्र ने कहा कि इग्नू के माध्यम से समाज के सभी वर्गों एवं विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत लोगों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना सहज एवं सुलभ हो गया है। इग्नू से महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर डॉ मंजू देवी, डॉ. किशोरी लाल पांडेय, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. अभिमन्यु यादव, डॉ. सिमी आजम, डॉ. रमेश चंद्र यादव, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डीएचआरके इग्नू के समन्वयक इम्तियाज अंसारी सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed