{"_id":"5bedc2cdbdec22694123dbd1","slug":"91542308557-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से करीबी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से करीबी बढ़ी
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकियों को इस बार मजबूत आधार मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लगायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक का आशीर्वाद लेकर प्रदेश के सियासी जगत में हलचल मचा चुके पूर्वांचल के इस चर्चित विधायक को भाजपा ने अबकी मध्य प्रदेश चुनाव के दौर में याद किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मध्य प्रदेश के बड़वानी में 15 नवंबर को होने वाली जनसभा के लिए विधायक विजय मिश्र को बुलाया आया है।
बृहस्पतिवार को इंदौर पहुंचे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया। भाजपा संभाग कार्यालय, इंदौर से बुलावा आने के बाद मिश्र इंदौर रवाना हो गए। इंदौर सिटी-3 लोकसभा सीट से विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ रहे हैं। आरएसएस के करीबी माने जाने वाले गोपीगंज के गुड्डू जायसवाल ने बताया कि विधायक विजय मिश्र को अमित शाह की जनसभा के लिए भाजपा से बुलावा आया है। वह बृहस्पतिवार को इंदौर पहुंच गए। इससे जिले के राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। इसके कई सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
--