{"_id":"5bec6d36bdec22077547abd0","slug":"91542221110-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े बिजली मिस्त्री की करेंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े बिजली मिस्त्री की करेंट से मौत
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। गिराईं गांव में बुधवार को बिजली आपूर्ति के समय पोल पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक करते समय करेंट लगने से बिजली मिस्त्री सभाजीत विश्वकर्मा (55) की मौत हो गई। वह गोपीगंज के पड़ाव पर वाटर पंप, पंखा आदि की मरम्मत की दुकान चलाते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मूलत: आजमगढ़ निवासी सभाजीत विश्वकर्मा गोपीगंज नगर में पड़ाव पर वाटर पंप आदि बनाने की दुकान चलाते थे। वह कभी-कभार आसपास के लोगों की बिजली की गड़बड़ी भी ठीक कर देते थे। बुधवार को सुबह गिराई गांव स्थित उनके घर की बिजली आपूर्ति किसी कारण से बंद हो गई थी। जब बिजली की आपूर्ति हो रही थी, उसी दौरान घर के पास पोल पर लगे 63 केवी के ट्रासंफार्मर से जुड़े घर की लाइन को चेक करने के लिए वह पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसी अवस्था में उन्हें निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से सरकारी अस्पताल भेज दिया गया । जब लोग इन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिजली मिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।