{"_id":"5bc4e396bdec22694d431188","slug":"91539629974-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लासपूर्ण वातावरण में हुई कात्यायनी की उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लासपूर्ण वातावरण में हुई कात्यायनी की उपासना
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पुत्री स्वरूप में पिता के कुल की रक्षा का संदेश देने वाली मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप की उपासना के लिए सोमवार को देवी मंडप में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र में देवी भक्ति के उल्लास के बीच मंदिरों और पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार पूरे दिन गूंजते रहे। पूजा पंडालों में शाम तक जहां मेले जैसा नजारा हो गया, वहीं घरों में स्थापित कलश के समक्ष श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती के पाठ कर आदिशक्ति का आह्वान किया। देवी आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के छठवें दिन देवी जगत जननी के कात्यायनी स्वरूप की उपासना की गई। मान्यता है कि कड़े तप के बाद कात्यायन ऋषि ने देवी से वरदान मांगा था कि आप मेरे कुल में पुत्री रूप में जन्म लें। देवी ने कात्यायन ऋषि की प्रसन्नता के लिए अपने अजन्मा स्वरूप का त्याग कर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया और हमेशा के लिए पिता के गोत्र से जुड़ गईं। पंडालों में स्थापित देवी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिरों में भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। ज्ञानपुर नगर की हृदयस्थली में स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर और घोपइला धाम में देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। इसी तरह गोपीगंज के दुर्गा माता मंदिर और काली मंदिर पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान आरती-पूजन से वातावरण देवीमय होता रहा। इस दौरान या देवि सर्वभूतेषु स्मृतिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोच्चार गूंजते रहे। सीतामढ़ी स्थित सीता मंदिर में नवरात्र में भारी भीड़ उमड़ रही है। जैसे-जैसे नवरात्र समापन की ओर बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सीता समाहित स्थल पर दर्शन-पूजन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचें। इनमें दूसरे जिलों से भी लोग आए थे। भदोही : नवरात्र के आदि शक्ति के छठें स्वरूप माता कात्यायनी की आराधना में कालीन नगरी लीन दिखी। सुबह मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही तो शाम से देर रात तक पंडालों में मां के दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाए जाने के अलावा पंडालों में मां की मोहक प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गई हैं। कई पंडालों में प्रतिमाओं के पट अभी खुले नहीं है। नगर के सबसे पुराने श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन