फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लंबित परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराएं अफसर

लंबित परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराएं अफसर

Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
लंबित परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराएं अफसर
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन परिसर में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराने, धान खरीद में तेजी लाने और गांवों को ओडीएफ करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को समय सीमा के भीतर आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय में पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं और अफसरों को निर्देश दिया। कहा कि धान क्रय केंद्रों में बिचौलियों की भूमिका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सप्ताह में नहरों की सिल्ट की सफाई कराकर उसका संचालन कराया जाए। 31 दिसंबर तक जिले को खुले में शौच मुक्त कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। कहा कि कार्ययोजना बनाकर रणनीति के साथ काम करें। कृषि अधिकारी को कहा कि रबी की बुवाई के समय किसानों को उर्वरक, बीज की कमी न हो, इसकी निगरानी करें। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार, बीएसए पीएन श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed