{"_id":"696fe273500de8afc602c0c9","slug":"900-patients-came-to-the-opd-50-percent-had-the-flu-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137918-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 900 मरीज ओपीडी में आए, 50 फीसदी फ्लू के रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 900 मरीज ओपीडी में आए, 50 फीसदी फ्लू के रहे
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
ज्ञानपुर। सुबह-शाम की ठंड और दिन में कड़ाके की धूप वाले मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 900 मरीज ओपीडी में आए। इसमें 50 फीसदी फ्लू से पीड़ित रहे। इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दिन-रात के तापमान में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। सुबह-शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण गलन और दोपहर में चटख धूप के कारण तापमान 25 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि दो तरह के मौसम के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा जुकाम, खांसी और वायरल फीवर, बदन दर्द, गले में खराश, टॉन्सिल, सिरदर्द से लोग परेशान हैं। इसका मुख्य कारण है कि ठंडी हवा और तेज धूप के बीच शरीर को तालमेल बिठाने में परेशानी होती है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग जल्दी इसकी चपेट में आते हैं। अस्पतालों में एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी है। धूल-मिट्टी और परागकण के साथ ठंडी हवा सांस संबंधी रोगियों की परेशानी बढ़ा रही है।
इस तरह की समस्या से पीड़ित हैं मरीज
- तेज धूप और ज्यादा ठंड के कारण डिहाइड्रेशन
- त्वचा से जुड़ी समस्या
- सीने, बदन, सिर में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ना
- गले में खरास और जुकाम, बुखार
- आलस और भारीपन की शिकायत
इस तरह करें बचाव
- सुबह-शाम की ठंड में लापरवाही न बरतें
- सफाई का विशेष ध्यान रखें
- नियमित दिनचर्या का पालन करें
- प्यास न लगे तब भी गुनगुना पानी पीएं
- अपने से दवा न लें, डॉक्टर से परामर्श लें
विज्ञापन
इस तरह की समस्या से पीड़ित हैं मरीज
- तेज धूप और ज्यादा ठंड के कारण डिहाइड्रेशन
- त्वचा से जुड़ी समस्या
- सीने, बदन, सिर में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ना
- गले में खरास और जुकाम, बुखार
- आलस और भारीपन की शिकायत
इस तरह करें बचाव
- सुबह-शाम की ठंड में लापरवाही न बरतें
- सफाई का विशेष ध्यान रखें
- नियमित दिनचर्या का पालन करें
- प्यास न लगे तब भी गुनगुना पानी पीएं
- अपने से दवा न लें, डॉक्टर से परामर्श लें