फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   81,505 cases were resolved in the Lok Adalat

Bhadohi News: लोक अदालत में 81505 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
81,505 cases were resolved in the Lok Adalat
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, नोडल संतोष कुमार मिश्रा, प्राधिकरण क की सचिव पल्लवी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण कर किया। इस दौरान विभिन्न बैंकों ने स्टाल लगाकर मामलों का निस्तारण कराया। जनपद न्यायाधीश ने स्टालों पर जाकर लोगों से बात किया। कई लोगों के मामलो को बैंक अधिकरियो से कहकर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 81505 मामलों का निस्तारण किया गया। 9.49 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। मृतक और घायलों को 6.62 करोड़ रुपये प्रतिकर दिलाया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने एक मामले का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर अभिकरण सत्य प्रकाश ने 66 मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायधीश परिवार कल्याण संजय कुमार शुक्ला ने 35 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने 2613 मुकदमों का निस्तारण किया। लोक अदालत में लालगंज निवासी जितेंद्र ने 2012 में दो लाख का खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लोन लिया था। ब्याज बढ़कर आठ लाख का कर्ज हो गया था। जिसे बैंक ने एक लाख 70 हजार में समझौता का निस्तारण कराया। इसके अलावा चुनार के अतरोली कला निवासी बनारसी ने खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर 2012 में चार लाख 44 हजार का लोन बैंक आफ बड़ौदा से लिया था। जो ब्याज से बढ़कर आठ लाख 55 हजार हो गया था। साढ़े चार लाख समझौता हुआ। इस तरह अन्य बैंकों से आए मामले का नितारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed