फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम नाकाफी

स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम नाकाफी

Thu, 31 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम नाकाफी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर शासन से सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन भदोही जिले में इस बीमारी के इलाज के लिए मुकम्मल इंतजाम का अभाव बना हुआ है। स्वास्थ्य महकमे के पास इसके लिए अलग वार्ड आरक्षित होने के साथ दवा और जांच किट तो है, लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले में स्वाइन फ्लू के ज्यादा केस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन तकरीबन दो माह पूर्व अभोली ब्लॉक के गड़ौरा गांव के ग्राम प्रधानपति की स्वाइन फ्लू से मौत होने हुई थी।
मालूम हो कि स्वाइन फ्लू, डेंगू का प्रकोप जगह-जगह बढ़ने पर इसको लेकर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इनसे पीड़ितों को इलाज के लिए महकमे की ओर से जिला अस्पताल को अधिकृत किया जाता है। इस बार भी जब स्वाइन फ्लू और डेंगू का अन्य स्थानों पर प्रकोप बढ़ने से दहशत फैल गई है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने भी शासन से जांच किट, दवाओं के अलावा प्रोटेक्शन किट भी उपलब्ध है। वहीं, जिला अस्पताल में इसके इलाज के लिए आठ बेड का कमरा आरक्षित कर दिया गया है। इसमें चार बेड स्वाइन फ्लू के लिए है तो चार बेड डेंगू मरीजों के लिए निर्धारित किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू इलाज के लिए दवा और जांच किट है। फिजिशियन नामित भी किए गए हैं, लेकिन अब तक अस्पताल में कोई मरीज नहीं आए हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास इसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं हैं, सिर्फ वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए ऑर्डर किया गया है। हालांकि अब तक इसकी खेप नहीं पहुंची है। शीघ्र ही वैक्सीन महकमे के पास उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. सतीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed