फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   80 percent irrigation system collapsed, department destroyed

80 फीसद सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त,विभाग मस्त

Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
80 percent irrigation system collapsed, department destroyed
ज्ञानपुर। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कृषक कार्यों से जुड़े विभागों ने एनआईसी कक्ष में बैठ कर शासन को शतप्रतिशत रिपोर्ट देकर अपना पीठ थपथपा रहे हैं लेकिन किसानों से जुड़ी मूलभूत समस्याएं विभाग के लिए आइना ही दिखाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मामला नहर विभाग से जुड़ा हो या फिर नलकूप विभाग की ओर से सिंचाई व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बनवाई जा चुकी नालियां जर्जर होकर विभागीय पोल को खोलने में किसी से पीछे भी नहीं हैं। ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील से जुड़े किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए दर्जनों नलकूप के साथ-साथ मुख्य नहर, एक दर्जन से अधिक रजवाहा-माइनर से हजारों बीघे खेतों की सिंचाई की सुविधा देकर करोड़ों रुपये की लागत से नालियां भी बनवाई गई लेकिन रखरखाव के अभाव में दशक पूर्व बनी नालियां या अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच चुकी हैं या उस पर अतिक्रमण कर रिहायशी घर, दलान, पशुशाला की शक्ल ले चुकी हैं। 10 फीसद कारगर नालियों पर आश्रित किसानों को पानी खेत तक पहुंचा पाना मुश्किल बना रहता है। यही कारण है कि बरसात होने के बाद भी कुछेक गांवों में सिंचाई करने के लिए किसान विभागों की दुहाई देने में कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

किसान शिवपूजन सिंह, सुनील सिंह, मो.नसीम, आफताब आलम, मो.इश्तियाक, सुरेश कुमार सरोज आदि का दर्द रहा कि यदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी नालियों की नींव रखने, गांव के अंतिम टेल तक नजरी नक्शा तैयार करते समय ही मानक पर ध्यान दिया गया होता तो समस्या न खड़ी होती। अब भी समय है विकास खंड डीघ, अभोली, सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर के गांवों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए जर्जर हो चुकी नालियों का पुनर्निर्माण, अतिक्रमणमुक्त कराने, सफाई करा दिया जाय तो किसानों को काफी हद तक राहत मिलने में देर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नलकूप नंदलाल ने कहा कि हर साल कुछ नालियां सही कराई जाती है। टूूटी 50 किमी नालियों को सही कराने के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed