फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   80 percent exporters of stalls are from Purvanchal

स्टॉल लगाने वालों में 80 प्रतिशत निर्यातक पूर्वांचल के

Tue, 18 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
80 percent exporters of stalls are from Purvanchal
निर्यातक शारिक अंसारी के स्टाल पर दरियों का अवलोकन करती महिला बायर - फोटो : BHADOHI
भदोही। इंडिया कारपेट एक्सपो के तीसरे दिन भी आयोजकों की प्रशंसा होती रही। विशेष रूप से पूर्वांचल के कालीन निर्यातकों के लिए यह सौगात बन कर आया है। इस फेयर में कुल 240 कालीन निर्यातकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें से 70 प्रतिशत लोग भदोही जिले के हैं और यदि पूर्वांचल के नजरिए से देखा जाए तो भागीदारी प्रतिशत बढ़कर 85 प्रतिशत हो जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह एक्सपो पूर्वांचल के कालीन उद्यमियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। खमरिया के कैलाश रग इंडस्ट्रीज के अमित कुमार बरनवाल कहते हैं कि भदोही के निर्यातकों के लिए ये शुरुआत अच्छी बात है। 80 प्रतिशत स्टाल पूर्वांचल के लोगों के रहे। ऐसे में यहां केवल स्टाल लगाने का खर्च लगा। नई दिल्ली या वाराणसी एक्सपो में स्टाल के खर्च के साथ-साथ भदोही से वहां माल ले जाना और वापस लाना, स्टाफ को वहां ले जाना और फिर 5-6 दिन उन्हें वहां ठहराने और अन्य में खर्चों का भार लाखों रुपये बढ़ जाता है, लेकिन यहां इन खर्चों का भार नहीं रहने से इसका लाभ मिला है। रुपेश कुमार एंड संस के रुपेश कुमार बनवाल ने कहा कि भदोही फेयर में आने के बाद इसकी भव्यता का अंदाजा होता है। कहा कि अगली बार जब एक्सपो की घोषणा होगी तो स्टाल लेने के लिए होड़ मचेगी। कहा कि भले ही यहां कम बायर आए हो, लेकिन सभी गंभीर बायरों ने भाग लिया। कहा कि यहां एक्सपो होने से भागीदारी लागत कम होगी।

सीईपीसी के सीओए सदस्य वासिफ अंसारी के स्टाल पर कालीनें देखतीं डीएम की पत्नी

सीईपीसी के सीओए सदस्य वासिफ अंसारी के स्टाल पर कालीनें देखतीं डीएम की पत्नी- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed