फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   75 mm of rainfall in four days makes the weather pleasant

Bhadohi News: चार दिन में 75 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना<bha>;</bha> दुश्वारियों से बढ़ी परेशानी

Fri, 10 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
75 mm of rainfall in four days makes the weather pleasant
ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद - फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल
ज्ञानपुर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव से मानसून सक्रिय है। बीते चार दिनों से जिले में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन नगर से लेकर गांव तक दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिनों में करीब 75 मिमी (मिलीमीटर) बारिश हो चुकी है। बृहस्पतिवार को जिले में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसूनी सक्रियता से पूरे जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश रुकने और हवाओं की रफ्तार कम होने से गर्मी का अहसास भी हुआ। इसके बावजूद लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिले में जिले में छह जुलाई को मानसून आया तब से कभी दिन तो कभी रात में बारिश हो रही है। मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। सुबह करीब 10 बजे धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में काले बादल छा गए और करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन दो घंटे बाद फिर बारिश हुई। लगभग एक घंटे बाद दोबारा बारिश हुई। वहीं नगर से लेकर गांव तक कीचड़, जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 27 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कीचड़ और जलभराव ने रोकी लोगों की राह
बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जलभराव से आवाजाही प्रभावित हुई है। सबसे अधिक परेशानी सुरियावां और अभोली ब्लॉक के कई गांवों में देखने को मिल रही है। ऊंज में जीटी रोड से पासी बस्ती जाने वाली सड़क बारिश के दौरान डूब गई थी। इसी तरह बारीपुर, मिश्राइनपुर, रामनगर, अभोली समेत अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी जलभराव देखा गया। इससे गांवों में नाली सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार घंटे तक कट रही बिजली
बारिश के बाद बिजली कटौती भी बड़ी समस्या बनी हुई है। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और बारिश बंद होने के बाद भी तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं आती। इसके अलावा लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। सीतामढ़ी, ऊंज, जंगीगंज, महाराजगंज, कौलापुर, लालानगर, घोसिया, बाबूसराय, मोढ़, सर्रोई, चौरी, अभोली और दुर्गागंज समेत कई इलाकों में बिजली संबंधी समस्याएं देखी जा रही हैं।


कब कितनी हुई बारिश
छह जुलाई — 16 मिमी
सात जुलाई — 26 मिमी
आठ जुलाई — 14 मिमी
नौ जुलाई — 19 मिमी
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय है। हालांकि, हवाओं की रफ्तार कम होने से थोड़ी गर्मी का अहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार को 19 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून और सक्रिय रहने की संभावना है। - डॉ. अजीत चतुर्वेदी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, बेजवां

ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद

ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद- फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed