फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   7,455 sisters availed free Roadways travel in 13 hours.

Bhadohi News: 13 घंटे में 7455 बहनों ने की रोडवेज की मुफ्त यात्रा

Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
7,455 sisters availed free Roadways travel in 13 hours.
रोडवेज मिर्जापुर लर बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। स्त्रोत-संवाद
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का बहनों ने जमकर लाभ उठाया। मिर्जापुर रोडवेज डिपो से 13 घंटे में 7455 बहनों ने निशुल्क यात्रा की। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो से बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया गया। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कई लोग तो खिड़की से ही सामान फेंक कर सीट कब्जा कर ले रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज मिर्जापुर डिपो प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में कुल 95 बसें हैं। बृहस्पतिवार शाम तक 83 बसें यात्रियों को लेकर विभिन्न रूटों पर रवाना हो चुकी थीं। रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। बहनों के साथ परिवार के लोगों ने भी यात्रा की। डिपो प्रभारी के अनुसार सबसे अधिक यात्री सोनभद्र और घोरावल रूट पर जाने वाले रहे। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चुनार और अन्य स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर बहनों की यात्रा सुगम बनाने के लिए बसों के संचालन की विशेष व्यवस्था की थी। शाम तक बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed