फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उपकेंद्रों पर धमके एमडी,मची खलबल़ी

उपकेंद्रों पर धमके एमडी,मची खलबल़ी

Sat, 20 Apr 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्रों पर धमके एमडी,मची खलबल़ी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्युत उपकेंद्र गिराईं को नई ट्रांसमिशन लाइन से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मिर्जापुर की ओर से जुड़ी लाइन में आने वाली खराबी के समय नई लाइन से उपभोक्ताओं को राहत मिलने लगेगी।
बताते चलें कि 2010 में ही इलाहाबाद के टेला-किहुनी से गोपीगंज तक टॉवर और तार खींचने का सर्वे किया गया था। वर्ष 15 में दर्जनों किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का आकलन कर पारेषण लाइन उपखंड अधिकारी औराई ने रसीद भी मुहैया करा दी गई थी। वर्ष 15 से 18 तक विभागीय पेंच के कारण कार्य को स्थगित कर दिया गया था। वर्ष 19 में कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का फरमान सीएमडी लखनऊ की ओर से मिलते ही पहले से लगे टावरों में तार खींचने एवं कुछ स्थानों पर टावर खड़ा करने काम तेजी के साथ कार्यदाई संस्था ने शुरू करा दिया गया। उधर चार वर्ष से मुआवजे का इंतजार कर रहे किसानों की ओर से विरोध शुरू किया गया तो विभाग भी हरकत में आ गया। शनिवार को उपकेंद्र गिराई में मुआवजे संबंधी बैठक भी पारेषण लाइन के उच्चाधिकारियों की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहेगा ओएचई करेंट
ज्ञानपुर। टेला से गोपीगंज-गिराई विद्युत उपकेंद्र में पहुंचाई जा रही नई पारेषण लाइन में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड स्थित किलोमीटर संख्या 275-4 से 6 को पार कराने के लिए 21 अप्रैल को ओएचई का करेंट तीन घंटे तक बाधित रहेगा। बता दें कि जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर और दरवांसी गांव में नई लाइन के दो टावरों का कार्य रेलवे की ओर से रोक दिया गया था। पारेषण लाइन निर्माण कार्य देख रहे रूपेश सिंह ने बताया कि वाराणसी रेल मंडल को मामले से अवगत करा दिया गया है। उस दिन तीन घंटे का शटडाउन देकर ओएचई तार में करेंट नहीं दौड़ाया जाएगा और शटडाउन के समय ट्रेनें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed