फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गोपीगंज में मास्क लगाने लगे लोग

गोपीगंज में मास्क लगाने लगे लोग

Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज में मास्क लगाने लगे लोग

विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग के सिक्सलेन निर्माण कार्य में जिम्मेदारों की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। दो दिन पहले जिले की प्रमुख व्यावसायिक नगरी गोपीगंज में सड़क खुदाई का काम शुरू होते ही समूचा इलाका धूल के गुबार से भर गया। चारों तरफ धूल ही धूल फैलने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बाजार के रहवासी मास्क के लिए दुकानों की ओर भागे। लिहाजा तीन दिन के अंदर केवल एक दुकान से 250 मास्क बिक गए। मौजूदा स्थिति यह है कि बाजार में बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर चलने लगे हैं।
हाईवे के सिक्सलेन निर्माण कार्य में न तो यात्री सुविधाओं का ध्यान दिया जा रहा है ना ही रहवासियों का। हंडिया से बाबूसराय तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के मद्देनजर एनएचएआई के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में निर्माण शुरू होने के दौरान धूल से बचाव के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव और यातायात के सुगम आवागमन के लिए सुरक्षित बैरिकेडिंग और किनारे के लेन पर पर्याप्त जगह रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन मौजूदा हालत इसके उलट है। मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर यातायात के आवागमन के लिए छोड़ी गई सड़कें बेतरतीब बैरिकेडिंग की वजह से संकरी हो गईं हैं। साथ ही सर्विस लेन और फुटपाथ पर अस्थायी दुकानदारों का डेरा और ऑटो एवं बाइक की अनियंत्रित पार्किंग के चलते लगभग रोज भीषण जाम लग रहा है। साथ ही धूल के गुबार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौजूदा हालत यह है कि गोपीगंज नगर में पड़ाव से लेकर बस स्टैंड तक के व्यापारी मास्क लगाए हुए ही मिलेंगे। धूल के गुबार से घबराए बाजारवासियों ने बुधवार को सड़क की खोदाई कर ही मशीन को भी रोक दिया था। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण के पीडी अश्विनी राय ने कहा कि धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। रहा सवाल जाम की समस्या का तो सड़क के दोनों तरफ नौ-नौ मीटर की सड़क छोड़ी गई है। गाड़ी और दुकानदारों के कारण जाम लग रहा है, जो लोकल प्रशासन को देखना चाहिए।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर समाप्त हो गया मास्क
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में झरिया पुल से आजाद नगर तक चला। इसके बाद गोपीगंज पड़ाव से कोतवाली गेट तक और वर्तमान में थाना गेट से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे तक और पूर्वी इलाके में बस स्टैंड से राजमार्ग चौराहे तक ओवर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इससे भीषण धूल का गुबार राजमार्ग के रहवासियों और व्यापारियों, आम नागरिकों समेत हजारों की आबादी के लिए मुसीबत बन गया है। गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर चिंतित लोगों ने मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर मास्क खरीदना शुरू कर दिया। दवा व्यापारी राजेश पाल ने बताया कि मास्क पहले कभी-कभार बिकते थे, लेकिन इन दिनों मास्क की बिक्री तेज हो गई है। पहले दिन सौ मास्क बिक गए। इसके बाद औसतन 30 से 40 मास्क हर रोज बिक रहे हैं। तीन दिन के अंदर ढाई सौ के आसपास मास्क बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चिकित्सक बोले-फेफड़े के लिए खतरनाक है धूल
लगातार उड़ रही धूल से सेहत के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के चिकित्सक डा. एसयस यादव ने बताया कि धूल से फेफड़े में गंभीर बीमारियां जैसे अस्थमा, एलर्जी, खांसी, ज्यादा बलगम, टीवी जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ सकती हैं।


व्यापारियों ने जताई नाराजगी
लालानगर। लगातार उड़ रही धूल से गोपीगंज नगर के व्यापारियों में रोष है। व्यापारी बच्चा अग्रहरी, अशोक विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राजीव दुबे, फिरोज अहमद, अनवर अहमद, डॉक्टर केके मोगिया, ओम प्रकाश सेठ आदि ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य करवाने वाले कर्मचारी आम नागरिकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मानक के विपरीत खुदाई करते समय उड़ रही धूल से निजात पाने के लिए समुचित इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed