{"_id":"5a4545a14f1c1b86698c45cc","slug":"71514489249-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की शिक्षा में अभिभावक सहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की शिक्षा में अभिभावक सहयोग करें
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज में गुरुवार को प्रबंध कमेटी की ओर से 800 छात्राओं को यूनिफार्म वितरित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक, शमशुद्दीन अंसारी ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा में अभिभावक सहयोग करें। विद्यालय का प्रयास है कि बालिकाएं पढ़ लिख कर समाज में अच्छा मुकाम हासिल करें। यह तभी संभव है जब माता पिता भी ऐसा ही सोचें। ठंड का मौसम देखते हुए कमेटी ने सभी छात्राओं को यूनिफार्म, जूता, मोजा और स्वेटर प्रदान करने का निर्णय लिया गया। कहा छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़ें यही प्रबंधन की सोच है। छात्राएं बड़ी होकर परिवार की जिम्मेदारी निभाती है। बेटी और बेटे को उसकी असली शिक्षा मां से ही प्राप्त होती है। छात्राओं को चाहिए की लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा हासिल करें।
इस दौरान बालिका शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के 800 बालिकाओं को यूनिफार्म दिए गए। इस मौके पर अब्दुल सलाम अंसारी, प्रवीण सक्सेना, मेराज सुल्ताना, यासमीन अंसारी, अखिलेश कुमार, प्रेमशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।