फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Tue, 25 Dec 2018 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन

चंदौली। सदर ब्लाक के जगदीशपुर गांव में विकास कार्यो के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है। ऐसा आरोप लगाते हुए सोमवार को जगदीशपुर के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन किया। अपर जिलाधिकारी बच्चालाल को प्रधान के खिलाफ साक्ष्य देकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की। कहा कि अगर गहनता से विभागीय जांच हुई तो प्रधान की असलियत उजागर होगी और अनियमितता भी सबके सामने आ जाएगी।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और जेई ने मिलकर चार स्थानों पर पक्की नाली निर्माण, सीसी रोड आदि कार्य दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान गलत तरिके से करा लिया। लेकिन हकीकत में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इसकी शिकायत कई बार सक्षम अधिकारियों से की गई। लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं नाली निर्माण न होने से गंदे पानी के निकासी की समस्य झेलनी पड़ रही है। यही स्थिति रही तो गांव में काफी विकट स्थिति हो जाएगी। कहा कि विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। अन्यथा ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश मौर्य, अमित र्मार्य, चंद्रभान, परमानंद, विजय शंकर, कैलाश तिवारी, अजय, शमशेर, विजयी, अखिलेश, रामकिशुन, अजीत, रमेश, चंदा देवी, मंजूलता, रीना देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, दशरथ चौहान, रामकरन चौहान आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed