फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गर्मी का सितम जारी, सड़कों और बजारों में सन्नाटा

गर्मी का सितम जारी, सड़कों और बजारों में सन्नाटा

Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम जारी, सड़कों और बजारों में सन्नाटा
ज्ञानपुर। लगातार बढ़ती गर्मी से आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल महीने में गर्मी के इस सितम से हर कोई परेशान हैं। रविवार का तापमान 40 के पार पहुंचने से लोग परेशान हो गए हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। रविवार को गर्मी आग उगल रही थी। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी से बाजारों से लेकर सड़कों तक पर सन्नाटा छाने लगा है। दोपहर के समय में अभी से ही तापमान 40 के पार पहुंच जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष मई और जून में तापमान का यह स्तर रहा है। जिससे आने वाले महीने में भयंकर गर्मी का आकलन कर लोगों के होश उड़ जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी से आम आदमी के रोजाना के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा स्कूली छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ज्यादातर स्कूलों की छूट्टी दोपहर में होती है। गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग आम, गन्ना और बेल समेत अन्य जूस का सेवन कर रहे हैं। लेकिन डाक्टरों के अनुसार खुले में विकने वाला जूस भी लोगों के सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed