{"_id":"5c509ab8bdec2253344377cd","slug":"61548786360-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पियों को किया योजनाओं से जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पियों को किया योजनाओं से जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय कार्यालय के निर्देशन में भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) द्वारा मंगलवार को ज्ञानपुर के ग्राम जखांव में हस्तकला सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार शिल्पियों पर मेहरबान है। इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक होना होगा। कहा कि जो शिल्पी हैं उनके लिए विशेष कार्ड की व्यवस्था है जिसकी मदद से कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
डीएम ने लोगों को बुनकरों और शिल्पियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इनमे व्यवसाय करने के लिए लोन, बीमा योजना, पेंशन आदि के बारे में रोशनी डाली। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार हस्तकला को सहयोग देने के लिए संकल्पित है। सरकार चाहती है कि हुनरमंद शिल्पी स्वयं अपना कारोबार करें। इसके लिए कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। उन्होंने संचालिक विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान लाभार्थियों को आवेदन फार्म का वितरण भी किया गया।
बैंक अधिकारी महेंद्र सिंह ने बैंकों द्वारा संचालित मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की जानकारी दी। शिविर में सीडीओ हरिशंकर सिंह, नोडल अधिकारी डा.एसके पांडेय, मुमताज अंसारी, उमाशंकर, शेरसिंह, संतोष पाठक, मैनुद्दीन खां आदि शामिल रहे।