Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत

Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत
भदोही। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने राष्ट्रीय सचिव मो. एरम रब्बानी का रविवार को जल्लापुर नईबस्ती में स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए केवल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही सक्षम हैं। बीते पांच वर्ष में केंद्र सरकार ने अपना कुछ नहीं किया बल्कि सपा के कार्यों का शुभारंभ किया। लोकसभा चुनाव में जनता नोटबंदी, जीएसटी का बदला पूरा कर लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के सिद्धांतों पर अमल करने वाली टीम गठित करने पर जोर दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की मुख्य भूमिका होगी। झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता। यह मप्र, राजस्थान और झारखंड की जनता ने दिखा दिया है। वर्ष 2019 में भी ऐसा ही परिणाम आएगा। संगठन के लोगों से कहा कि भाजपा देश को बांटे, देश के नागरिकों को बांटे लेकिन हम लोगों को जोड़ने का काम करना है। अध्यक्षता राधेश्याम यादव पत्तु ने और संचालन गुलाब राइन ने किया। इस्तीयक अंसारी, मौ.महफूज आलम, एखलाक शाह, रहमान अंसारी, फारुख अंसारी, नुमान सिद्दीकी, फैसल खां, सुहेल अख्तर, इरफान खां, अय्यूब अंसारी, इरफान अहमद, बबलू आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed