फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ईंधन गैस की कीमतों पर सरकार को कोसा

ईंधन गैस की कीमतों पर सरकार को कोसा

Mon, 05 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ईंधन गैस की कीमतों पर सरकार को कोसा
भदोही। ईंधन गैस की कीमतें बढ़कर 1 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। इसमे हालांकि सरकार लोगों के बैंक खातों में सब्सिडी देती है। लेकिन सिलिंडर की कीमत भुगतान करने के लिए धन कहां से आएगा। रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा हम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन नहीं चाहिए। वे हमारे पुराने दिन ही लौटा दें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, व्यवसाई, गृहणियों की चिंता नहीं है। 2014 में रसोई ईंधन सिलिंडर 450 रुपये में मिल जाता था। तब यही भाजपा के लोग महंगाई पर हल्ला मचाते थे। और उच्छे दिनों का सपना लोगों को दिखाते थे। यही सपना दिखा कर भाजपा ने सत्ता हासिल की लेकिन कीमतें कहां पहुंच गई हम देख रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव मे जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। तय किया गया कि दीपावली पर्व के बाद महगांई के विरोध में धरना दिया जाएगा। संचालन कफील आजीज ने किया। शिवशंकर ठठेर, अशोक यादव, महेंद्र नाथ पाल, संदीप यादव(बल्ला), सादिक अंसारी, इजहार अहमद, चांद मंसूरी, राजीव कुमार पाल, मो.खालिक, फैजान अंसारी, फैयाज खान, विजय पांडेय, नरेश कुमार मिश्रा, राजेश जायसवाल, बेचू लाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed