{"_id":"5a4154df4f1c1b96368b6c29","slug":"61514231007-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरों पर आई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरों पर आई मुस्कान
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पुलिस की सर्विलांस शाखा के मोबाइल रिकवरी सेल की टीम ने क्रिसमस पर 20 मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान ला दिया। पूर्व में खोए और चोरी हुए मोबाइल सेट को बरामद करने के बाद सोमवार को उन्हें सौंपा गया। करीब ढाई लाख के मोबाइल को एसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को दिया।
जीवन का अभिन्न अंग बन चुके मोबाइल की जरूरत सभी को हो चुकी है। बसों, ट्रेनों में सफर के दौरान या बाइक चलाते समय अक्सर लोगों के मोबाइल खो जाते हैं। घरों एवं दूकानों से मोबाइल चोरी की घटनाएं भी होती है। पिछले चार माह के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक लोगों ने आवेदन देकर मोबाइल खोने की थी। खोए मोबाइल को ढूढ़ने के लिए एसपी सचिंद्र पटेल ने मोबाइल रिकवरी सेल टीम को गठित किया है। सर्विलांस के माध्यम से रिकवरी टीम ने 20 लोगों के मोबाइल को बरामद किया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में क्रिसमस पर्व के मद्देनजर एसपी सचिंद्र पटेल ने मोबाइल स्वामी शिवाकांत तिवारी, गजराज यादव, यश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, प्रमोद साहू, शिव प्रसाद, सुनील मौर्य, कृष्णराज सिंह, जयकृष्ण वर्मा, भोलू राम, बंटी अग्रहरि, राजमणि पांडेय, जिशांत पांडेय, इलियास, आशिक अली, रविशंकर, पवन, सत्यमुनि, अभिषेक, तौकीर खान को उनका मोबाइल सौंपा। बरामदगी करने वाली टीम में सर्वेश राय, अजय सिंह, इंदू प्रकाश, मेराज अली, अनिरूद्ध, सचिन झा रहे।