फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   58 pilgrims left for Haj

Bhadohi News: हज पर रवाना हुए 58 जायरीन

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
58 pilgrims left for Haj
वर्ष 2023 की पवित्र हजयात्रा के लिए जिले से शुक्रवार की शाम 58 हजयात्रियों का सबसे बड़ा समूह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से जेद्दा के लिए रवाना हो गया। जत्थे में शामिल लोग शुक्रवार की सुबह निजी साधन से लखनऊ रवाना हुए। जायरीनों को रवाना करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह भारी संख्या में परिचित आते जाते रहे।
विज्ञापन

नगर के पीरखांपुर हज पर जा रहे फिरोज अख्तर अंसारी से मिलने पहुंचे मौलाना अब्दुस्समद जियाई ने कहा कि हज वर्ष में केवल एक बार होता है, उमरा के लिए साल में कभी भी जाया जा सकता है। हज में जहां 45 दिन तक लग जाते हैं, तो उमरा 14 दिन में हो जाता है। इसलिए लोगों की हज पर जाने की तमन्ना अधिक होती है। खुद्दाम-ए-हज समिति के महासचिव शोएब आलम नदवी ने बताया कि आज लखनऊ रवाना होने वालों में मो. असलम अंसारी, जरीना, मोईनुद्दीन, बरकतउल्लाह, परवेज असलम, फिरोज अख्तर, एहसान राईन, मास्टर अख्तर अली, शाहआलम, फहमीदा बेगम, जमील, नदीम अहमद, अनीस डायर, वजीउद्दीन, वकील, अब्दुल हमीद आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed