फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   58 beneficiaries selected in four years, only 10 got housing

Bhadohi News: चार साल में 58 लाभार्थियों का चयन, आवास सिर्फ 10 को मिला

Thu, 09 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
58 beneficiaries selected in four years, only 10 got housing
महराजगंज के कंसापुर वनवासी बस्ती में लगा मड़हा। संवाद
महराजगंज। औराई ब्लॉक के महाराजगंज की वनवासी बस्ती में 2021 से 2024 के बीच 58 मुख्यमंत्री आवास लाभार्थी चयनित हुए हैं, लेकिन अब तक केवल 10 को ही आवास का लाभ मिला है। अन्य तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मामले में गठित त्रिस्तरीय समिति की ओर से जांच भी पूरी की जा चुकी है, लेकिन चयनित लोग आवास की बाट जोह रहे हैं। मामले में प्रधान ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। हर परिवार को पक्का मकान मुहैया कराया जा सके। इसको लेकर शासन की ओर से पीएम व सीएम आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन निचले स्तर पर जिम्मेदार योजनाओं का पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

साल 2021-22 से लेकर 2023-24 के बीच बस्ती में कुल 58 पात्रों को आवास योजना का लाभ दिया गया है, लेकिन अब तक केवल 10 पात्रों को ही योजना का लाभ दिया गया है। इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई तो मामले में बीडीओ, पंचायती राज जेई व सचिव की त्रिस्तरीय टीम गठित की गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट भी लगा दी। एक बार फिर बारिश में तिरपाल की झोपड़ी में रहने वाले लोगों में परेशानी खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पर पैसे मांगने का आरोप
मामले में गांव के प्रधान शिव शंकर जायसवाल ने सचिव अशोक सिंह पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि हर बार आवास लाभार्थियों को लेकर बात करने पर वे आनाकानी करते हैं और कम डिमांड की बात कहकर टाल देते हैं। आरोप लगाया कि वे वनवासियों से पैसे की डिमांड भी करते हैं। उन्होंने जांच की मांग की है।

वहीं ग्राम विकास अधिकारी अशोक सिंह पटेल ने कहा कि मार्च माह में 10 आवास कंसापुर वनवासी बस्ती के लोगों को दिया गया। जिसका पैसा लाभार्थी से प्रधान शिव शंकर जायसवाल ने लेकर स्वतः आवास निर्माण कराने लगे, अभी तक आवास पूर्ण नहीं है। दो आवास की नींव भी नहीं पड़ी है। जिसकी वजह से अन्य आवास का भुगतान रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed