फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   54 absent, including four medical officers, severed pay

चार चिकित्साधिकारी समेत 54 अनुपस्थित, कटा वेतन

Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
54 absent, including four medical officers, severed pay
ज्ञानपुर/औराई। शासन और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी विभागों में तैनात चिकित्साधिकारी और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधर नहीं रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, एसडीएम ज्ञानपुर, एसडीएम भदोही और एसडीएम औराई ने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें चार चिकित्साधिकारी समेत 54 अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने वरिष्ठ कोषाधिकारी, नजारत, भूमि अध्याप्ति और संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। भूमि अध्याप्ति विभाग में अजय कुमार गौतम, ऋचा मौर्य, संयुक्त कार्यालय में अभिषेक जैस अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने विकास भवन, अपर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने लोक निर्माण विभाग, डायट, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जल निगम, एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। जल निगम में आरती गुप्ता, रामबचन, शिव कुमार, लोक निर्माण विभाग में संजय कुमार पांडेय, डायट में सुरेश तिवारी, हिमांशु, बीएसए कार्यालय में मोहित मौर्य, धीरज कुमार सिंह, रश्मि सिंह, ज्ञानपुर नगर पंचायत में अंजनी श्रीवास्तव, इमरान अली, धीरज मौर्य, बृजेश जायसवाल, रामजी, आदर्श, प्रकाश मौर्य अनुपस्थित रहे। भदोही एसडीएम योगेश कुमार के निरीक्षण में सीडीपीओ कार्यालय भदोही में रीता देवी, रामकृष्ण भारतीय, नगर पालिका भदोही में बरकतुल्ला गैर हाजिर रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, डीएम के निर्देश पर एसडीएम आशीष मिश्रा ने सुबह 10 बजे तहसील, सीएचसी और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें 39 कर्मचारी, चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में उप निबंधक प्रभा मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार विश्वकर्मा, रजिस्टार कानुनगो चंद्र प्रकाश सिंह, औराई ब्लॉक में जेई एमआई अखिलेश कुमार, एसडीओसी प्रकाश सिंह, जेई विरेंद्र प्रताप सिंह गायब मिले। 10.15 बजे सीडीपीओ कार्यालय पर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी, मुख्य सेविका प्रतिमा सिंह, ऊषा सिंह, अनिता जायसवाल, अल्पना श्रीवास्तव, गीता केसरी अनुपस्थित मिली। 10.30 बजे घोसिया नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार, मोहर्रिम जितेंद्र पाल, चौकीदार बंश नरायन, सफाई कर्मी राजू, तेजपाल, संतोष, बनाफर, बादल और हीरालाल अनुपस्थित रहे। 10.20 बजे सीएचसी औराई में फार्मासिस्ट फरीदा खान्, दंत चिकित्सक नितेश मिश्रा,चिकित्साधिकारी डॉ. आशा, रमेश भारती, डॉ.प्रियंका मिश्र, वार्ड आया अर्चना, टीबी विभाग में रजनीश झां, स्टाफ नर्स सरिता, एएनएम बीना सिंह, दाई कामिनी, पुष्पा, कनिष्ठ लिपिक श्री राम पटेल, रविंद्र प्रताप, जयप्रकाश, प्रिया मौर्या अनुपस्थित रहीं। 10.50 बजे नगर पंचायत खमरिया कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार और कर संग्रहकर्ता राजेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए। डीएम के निर्देश पर सभी का एक दिन का वेतन, मानदेय काटते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed