फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   52 hotspots identified... children were bitten by dogs here

Bhadohi News: 52 हॉटस्पाॅट चिह्नित... यहां पर नौनिहालों को कुत्तों ने काटा था

Sat, 03 Jan 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
52 hotspots identified... children were bitten by dogs here
ज्ञानपुर नगर में टहल रहे आवारा कुत्ते। संवाद - फोटो : udhampur news
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कुत्ते से नौनिहालों को खतरा है। सर्वे में विद्यालयों के आसपास 52 हॉटस्पॉट तय किए गए हैं। जहां पर कुत्ते बच्चों पर हमला कर सकते हैं। इस पर नजर रखने के लिए निकाय एवं पशुपालन विभाग से शिक्षा विभाग समन्वय स्थापित कर काम करेगा।
विज्ञापन

यही नहीं कुत्ते पर नजर रखने के लिए 885 परिषदीय विद्यालय में एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया गया है। सुप्रीमकोर्ट के सात नवंबर 2025 को पारित आदेश को प्रभावी बनाने में सरकार गंभीर है। स्कूलों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों को आवारा कुत्तों से सुरक्षित करने के लिए कार्ययोजना को प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर कुत्ते के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। शासन के निर्देश के बाद एक महीने में नगर निकायों, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे किया गया। इसमें ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, डीघ, माधोसिंह, खमरिया, नई बाजार आदि क्षेत्रों में 52 हॉट स्पॉट चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर अक्सर कुत्ते घूमते रहते हैं। बच्चों को कुत्ते से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। स्कूलों में एक-एक नोडल शिक्षक को निगरानी के लिए रखा है। वहीं, निकाय की ओर से गश्त टीम प्रतिदिन चिह्नित स्थानों पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed