फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तीन सौ में देते हैं मौत का सर्टिफिकेट

तीन सौ में देते हैं मौत का सर्टिफिकेट

Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
तीन सौ में देते हैं मौत का सर्टिफिकेट

विज्ञापन
ज्ञानपुर। आप वाहन चलाने में अनभिज्ञ हैं या आपकी उम्र कम है, या अपके वाहन का फिटनेस नहीं है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। आपका लाइसेंस या वाहन का फिटनेस बन जाएगा। चौंकिए मत, उप संभागीय परिवहन कार्यालय भदोही में तीन सौ से चार सौ के सुविधा शुल्क में बिना टेस्ट पास किए ही ड्राइविंग लाइसेंस या फिटनेस प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाएगा। हादसों के बाद भी महकमा संजीदा नहीं हो पा रहा है। आउटसाइडर और दलालों के भरोसे चल रहे दफ्तर में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।
जून 2016 में औराई के कैयरमऊ हादसे में आठ मासूमों और 12 जनवरी 2019 को जिला मुख्यालय से सटे लखनो गांव में स्कूल वैन हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद भी परिहवन विभाग यातायात के मानकों को लेकर संजीदा नहीं हो सका है। वरना जिले की सीमा में मिर्जापुर के स्कूल की आठ सीटर मारुति वैन का चालक 20 बच्चों को ठूंसकर बच्चों की जान जोखिम में न डाल पाता। भले ही व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए तमाम नई गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अब भी दलाल और आउटसाइडर लाइसेंस, फिटनेस से लेकर अन्य कागजात को नियम और मानक को दरकिनार कर बनवा देते हैं। कभी-कभार तो अफसर भी उनके मकड़जाल में आकर गच्चा खा जाते हैं। विभागीय लुंज-पुंज कार्यप्रणाली के कारण वर्षों पुराने निजी वाहनों में स्कूली बच्चों को भूसे की तरह ठूंसकर जोखिम उठाया जा रहा है, जिन पर कोई सख्त कदम भी नहीं उठाया जाता। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में एक लाख 97 हजार 653 मालवाहक, चार पहिया और दोपहिया वाहन हैं, जिनमें बड़ी संख्या में डग्गामार हो चुके हैं, लेकिन वह भी सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जिनकी फिटनेस दयनीय है, उन्हें भी सुविधा शुल्क लेकर फिट कर दिया जा रहा है। हालांकि विभाग इससे इत्तफाक नहीं रखता। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बिना जांच के कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता। सभी कार्य नियम के अनुसार ही किया जाता है।
विज्ञापन


मोटर ट्रेनिंग सेंटर भी खस्ताहाल
ज्ञानपुर। वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए जिले में खुले पांच मोटर ट्रेनिंग सेंटर की हालत खराब है। छोटे से कमरे में केंद्र संचालित करने वाले संचालक बिना वाहन चलवाए मोटी फीस लेकर दो से पांच दिन में ही अनाड़ी लोगों को भी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करा देते हैं। एआरटीओ कार्यालय से संबद्ध ऐसे सेंटरों की भी पड़ताल की जाए तो कई खामियां उजागर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वैन हादसा: फिटनेस जांच को लगे आरआई
ज्ञानपुर। 12 जनवरी को लखनो के समीप हुए स्कूल वैन हादसे के बाद आरटीओ मिर्जापुर ने आरआई मिर्जापुर ओपी सिंह को तीन दिन भदोही में फिटनेस जांच के लिए लगा दिया है। वह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को भदोही जिले में चार पहिया, बड़े वाहनों की फिटनेस की जांच करेंगे। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को आरआई ओपी सिंह ने 12 वाहनों की जांच की, जिसमें पांच वाहनों की फिटनेस सही नहीं मिली। इनमें भदोही के एक नामी गिरामी स्कूल की मिनी बस भी शामिल थी। आरआई ने स्कूली वैन को न चलाने का निर्देश दिया। चेताया कि स्कूल वैन चलते मिला तो उसे सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed