{"_id":"59a9aec04f1c1b04278b4d21","slug":"51504292544-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से बेहाल
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अघोषित बिजली कटौती से लोग हलाकान हैं। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में मनमानी कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जिससे सिंचाई जहां बाधित हो रही है, वहीं उमस और गर्मी त्रस्त किए है। बिजली विभाग के रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी है। मुख्यालय पर बार बार कटौती के चलते बमुश्किल 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक बिजली गुल रही।
मानसूनी बारिश न होने से लोग नहर, निजी पंपिगसेट और ट्यूबवेल के सहारे खेती करने का प्रयास कर रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद भी जिले में बिजली आपूर्ति बदतर है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पीने और नहाने के लिए पानी नहीं मिला। रात्रि में भी कटौती हो रही है। सुरियावां, अभोली, सुभाषनगर, चौरी, मोढ़ इलाकों में स्थित जर्जर फीडरों से आपूर्ति राम भरोसे चल रही है। सीतामढ़ी के बारीपुर, सेमराध फीडर से पांच से छह घंटे, अभोली, गड़ौरा, मिश्राइनपुर, रामनगर फीडर से छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है वह भी किश्तो में। एक घंटे बिजली रहने के बाद बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी दिक्कत पैदा कर रही है।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार, जर्जर तार आए दिन टूटकर गिर जा रहे हैं तो फीडर की ट्राली भी जवाब दे जा रही है। आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। बिजली आएगी कि नहीं यह तय नहीं रहता। यदि आती है तो काफी लो वोल्टेज रहता है, जिसमें पंखे भी नहीं चलते। इलाके के जेई लालचंद ने बताया कि फीडर की ट्राली जली है, जिससे बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। दूसरे क्षेत्र से बिजली लेकर आपूर्ति की जा रही है। ट्राली सही होने पर पूर्व की तरह व्यवस्था हो जाएगी। किसान नेता आरएल सिंह, सपा नेता फैयाज अली ने कहा कि बिजली आपूर्ति की दशा बेहद खराब हो गई है। अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह ने कहा कि जिले में शेड्यूल के हिसाब से बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी खामियों से आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।