फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 thousand devotees took holy dip in Ganga in the district

Bhadohi News: जिले में 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 thousand devotees took holy dip in Ganga in the district
गोपीगंज। जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पौष पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान कर लोगों ने पूजन अर्चन किया। वहीं तीन अमृत स्नान में पहला शाही स्नान मंगलवार को है। गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार की भोर ही रामपुर, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर,सेमराध, तेलंगा, जहागीराबाद, बरजी, डेरवा, गुलौरी, चतुर्मुखी, बेरासपुर, भवानीपुर आदि गंगा घाटों पर लोग स्नान करने पहुंचे। इन घाटों पर करीब 50 हजार लोगों की आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान करके भगवान विष्णु और शिव जी की स्तुति की। रामपुर, सीतामढ़ी, सेमराध नाथ गंगा घाट पर सुबह से ही मेला जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन

सेमराध घाट पर कल्पवासी महिलाएं स्नान करे प्रभु की स्तुति में लीन हो गई। आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है।
पौष पुर्णिमा पर गंगा स्नान करके, पूजा अर्चन करने से भगवान शिव प्रशन्न होते हैं। बताया कि शाही स्नान मंगलवार को हैं। इस दिन बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करते हैं। अधिकाशंतः लोग प्रयागराज पहुंच कर संगम में स्नान करके पुण्य अर्जित करते हैं। जनपद में सेमराध नाथ, सीतामढ़ी, रामपुर समेत विभिन्न घाटों पर लोगों की भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed