फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Political party workers paid homage to Gandhi and Shastri.

Bhadohi News: राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री को किया नमन

Sat, 03 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Political party workers paid homage to Gandhi and Shastri.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को राजनीतिक दलों ने मनाई। कांग्रेस, सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। भदोही के इंदिरामिल चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि विदेश में महात्मा गांधी के सामने नतमस्तक होने की बात कही जाती है, लेकिन अपने ही देश में गांधी की प्रतिमा और उनके सम्मान की उपेक्षा हो रही है। इंदिरा मिल चौराहे पर क्षतिग्रस्त बापू की प्रतिमा को लेकर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर राजेंद्र दूबे, काशीनाथ, प्रेम बिहारी उपाध्याय, मसूम आलम, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान माैजूद रहे। ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस जनों ने गांधी को नमन किया। इस मौके पर माबूद खान, सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजेश पांडेय, गुलजारी लाल उपाध्याय, परवेज हाशमी, जितेंद्र, राजेंद्र, महेश आदि रहे। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र की मौजूदगी में गांधी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed