गोपाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को भारतीय तैलिय साहू-राठौर महासभा युवा संगठन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर विधायक जय किशन साहू ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी। उनके बताए सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सम्मेलन में गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चकिया, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही सहित विभिन्न जिलों से साहू समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर नंदलाल, जितेंद्र गुप्ता, सतीश गांधी, ओम साहू, मुरारी लाल, शिव शंकर साहू, विक्रम साहू, अयोध्या प्रसाद साहू, नवल किशोर, तेज बहादुर साहू माैजूद रहे। संवाद