फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 bed government Ayurvedic hospital will be built in Ugapur

Bhadohi News: उगापुर में बनेगा 50 बेड का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
50 bed government Ayurvedic hospital will be built in Ugapur
औराई के उगापुर में 50 बेड का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने आयुष समिति के सदस्यों को भूमि चिन्हांकन करने का निर्देश दिया था। भूमि का चिन्हांकन होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बीते सोमवार को जिला आयुष समिति की बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमीन चिन्हांकन की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विधि को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलने की तैयारी है। इसकी पहल की जा रही है। जिले में पहले से ही 26 राजकीय चिकित्सालय संचालित हैं। अब उगापुर में भी 50 बेड का राजकीय चिकित्सालय बनाए जाने की तैयारी है। खास बात है कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय खुलने पर वहां पर एक छत के नीचे हर बीमारी का इलाज हो सकेगा। डॉक्टर से लेकर फार्मासिस्ट तक तैनात किए जाएंगे। इससे आसपास के लोगों को फायदा होगा। अंग्रेजी दवाओं से परहेज करने वाले लोगों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय वरदान की तरह साबित होगा। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि बीते दिनों आयुष समिति की बैठक के बाद जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया चल रही है। जमीन का चुनाव होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed