फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   4.69 lakh duped by a man posing as a crime branch inspector

Bhadohi News: क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर 4.69 लाख ठगे

Sun, 01 Mar 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
4.69 lakh duped by a man posing as a crime branch inspector
मैं लखनऊ से क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर विवेक सिंह बोल रहा हूं। अपने रिश्तेदार का पैसा क्यों नहीं दे रहे हो। पीड़ित ने भयभीत होकर ठग के की ओर से भेजे गए क्यूआर कोड पर 4. 69 लाख रुपये भेज दिया।
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि काॅल ठग की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञानपुर के मर्चवार निवासी ललित नारायण चौधरी ने साइबर सेल में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। उनके इलाज के लिए वह अपने रिश्तेदार सुनील कुमार सरोज और शैलेंद्र सरोज निवासी ऊंज से ढाई लाख कर्ज लिया है।
विज्ञापन

पत्नी के इलाज में पैसा अधिक खर्च हो गया। इस वजह से वह पैसा वापस नहीं कर सका। 13 नवंबर 2025 को उसके मोबाइल पर फोन आया और एक विवेक सिंह नामक व्यक्ति स्वयं को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर लखनऊ शाखा का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार को पैसा न देने पर कार्रवाई की बात कही। क्यूआर कोड पर स्कैन कर पैसा भेजने के बाद उसने पैसा पहुंचने के बारे में पूछने के लिए रिश्तेदारों से बात की तो ठगी का पता चला।

काॅल करने वाला विवेक सिंह नहीं सल्लाहपुर अंबेडकर नगर निवासी राकेश तिवारी था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed