फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   43 mm of rainfall recorded amidst orange alert.

Bhadohi News: ऑरेंज अलर्ट के बीच 43 मिमी हुई बारिश

Mon, 31 Aug 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
43 mm of rainfall recorded amidst orange alert.
ज्ञानपुर नगर में हो रही बारिश। संवाद
ज्ञानपुर। जिले भर में रविवार को जबरदस्त बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदलने से जिले भर में जमकर बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा गई। वहीं गांव के रास्ते कीचड़ से सन गए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने से आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश होने की उम्मीद है। रविवार को जिले में करीब 43 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिले में रविवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन आसमान में बादलों का असर बना रहा। छिटपुट बादलों के बीच मौसम भी सामान्य बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक हवाओं की दिशा में परिवर्तन से आसमान में काले बादल छाने लगे। वहीं करीब तीन बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। पूरे जिले भर में करीब 35 मिनट तक बारिश होती रही। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं ज्ञानपुर नगर पंचायत के दुर्गागंज तिराहे पर घुटने से नीचे तक जलभराव हो गया। इससे तीन से चार लोगाें के घरों में पानी प्रवेश करने लगा। इसी तरह भदोही के स्टेशन रोड के आसपास जलभराव हो गया। वहीं देवनाथपुर, दानूपुर, चौरी, जंगीगंज, दुर्गागंज और मोढ़ आदि बाजारों में सड़कों के दोनों तरफ जलभराव हो गया। जल निकासी का इंतजाम न होने से पानी सड़कों के बीचों बीच तक पहुंच गया। इससे बाजारवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद लोगों को उमस से थोड़ी बहुत राहत मिली, लेकिन गांवों में दुश्वारियां बढ़ गईं। गांव की पगडंडियां कीचड़ और बारिश के पानी से सन गईं। इससे लोगों को मुश्किल उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed