फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   42 warranty arrested, 26 banned for breach of peace

Bhadohi News: 42 वारंटी गिरफ्तार, शांतिभंग में 26 को किया पाबंद

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
42 warranty arrested, 26 banned for breach of peace
ज्ञानपुर। पुलिस महकमे के विशेष अभियान में रविवार को अलग-अलग थानों की पुलिस ने 42 वारंटी और वांछित को गिरफ्तार किया। शांतिभंग की अंदेशा में 26 व्यक्तियों को पाबंद किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने लखनों से दो वारंटी, उप निरीक्षक वीरेंद्र नाथ यादव ने तीन, श्यामजी यादव ने पनईपुर से एक, बृजेश कुमार राय ने कुंवरगंज से एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने भिदिउरा से चार, पीपरगांव से छह व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया। गोपीगंज कोतवाली के उप निरीक्षक श्यामजी यादव ने कसिदहां से दो, राजेंद्र बोझा ने इब्राहिमपुर और रामपुर घाट से एक-एक, मनोज कुमार राय ने मस्जिद गोपीगंज से एक, अविनाश प्रकाश राय ने चकझूरी से एक, सरफराज अहमद ने छतमी से एक वारंटी को गिरफ्तार जेल भेजा। इसी तरह नौ के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। कोइरौना थाने के उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह ने भटगवां से दो, डीघ से तीन, भैयालाल ने पांच वारंटियों को पकड़ा। भदोही के उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह ने रामरायपुर से दो, अरविंद कुमार यादव ने मोढ़ बाजार से एक, कृष्ण बिहारी गिरी ने फत्तूपुर से एक, जियालाल ने नेवादा से एक, रणजीति सिंह ने लखनपुर से एक वांछित को गिरफ्तार किया। औराई कोतवाली के उप निरीक्षक सुशील त्रिपाठी ने हरि नारायनपुर से एक, सुरेश सिंह ने उपरौठ से एक, अशोक सिंह ने झौंवा से एक, जितेंद्र यादव ने दुखरनपुर से एक वारंटी को पकड़ा। ऊंज के उप निरीक्षक जामवंत सिंह ने सुभाषनगर से चार, सुरियावां के नसीम सरवर ने बैराकला से एक, भाष्कर राय ने मतेथू और सागरपुर से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया। दुर्गागंज थाने के उप निरीक्षक बब्बन यादव ने रामनगर से एक वारंटी को पकड़ा। इसके अलावा तीन के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed