फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दर्जनभर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगा ताला

दर्जनभर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगा ताला

Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
दर्जनभर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगा ताला

विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ विकास खंड में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में ताला जड़ने के साथ अमान्यता का नोटिस चस्पा किया गया।

स्कूली वैन में बच्चों कने झुलसने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने सोमवार को 57 अमान्य विद्यालयों पर ताला लगा दिया। अवैध विद्यालयों के खिलाफ मंगलवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान डीघ क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, चेरापुर स्थित एमबी कांवेंट स्कूल, होलईपुर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल, मनोहरपुर स्थित एडी पब्लिक स्कूल, मठहा नारेपार स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, पैगहा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, नारेपार स्थित मुन्नीलाल बिंद पब्लिक स्कूल, कलिक मवैया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, गीता देवी एजुकेशनल सोसायटी, खानापुर स्थित एएल शिवम पब्लिक स्कूल, चकमानधाता स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल, डीघ स्थित अचलेश्वर पब्लिक स्कूल, मां सरस्वती शिक्षा निकेतन, महर्षि कन्हैया कान्वेंट स्कूल और अरई स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में ताला बंदकर अमान्यता का नोटिस चस्पा किया गया। इससे विद्यालय संचालकों में खलबली मची हुई है। टीम में संदीप पांडेय, अतुल सिंह, शिवकुमार सिंह, संजय पांडेय, अनिल सिंह, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed