फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एमडीएम की क्रास चेकिंग करें नामित अफसर

एमडीएम की क्रास चेकिंग करें नामित अफसर

Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम की क्रास चेकिंग करें नामित अफसर
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एमडीएम टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को बच्चों के भोजन की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से करने और कमी मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एमडीएम की जांच खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग से कराई जाए। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग जांच करे। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने एमडीएम जांच के लिए नामित अफसरों से नियमित जांच करने के लिए कहा। स्कूलों में एमडीएम की क्रॉस चेकिंग करने के लिए अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद निरीक्षण करेंगे और एमडीएम में खामी मिली तो वहां के खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई तय की जाएगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कविता बुजेटा, जयकेश त्रिपाठी, डीएसओ तीर्थराज यादव, बीएसए अमित कुमार मौजूद रहे। इसके बाद सांसद और डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने ज्ञानपुर नगर के लाभार्थियों को नए कार्ड वितरित किए। सांसद ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं होना चाहिए। सरकार का प्रयास है कि सभी जरूरतमंदों को कार्ड मिले। डीएम ने कहा कि राशन कार्ड समय से लाभार्थियों को वितरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed