{"_id":"5bb51452867a551e605c9138","slug":"41538593874-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक-हुकूक के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक-हुकूक के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे प्रधान
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले जिले के प्रधानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर हक के लिए आवाज बुलंद की। ग्राम स्वराज समेत छह सूत्रीय मांगों को पूरा न करने पर वृहद स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। अंत में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय और जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे प्रधानों ने नारेबाजी की। कहा कि जो प्रधानों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानों को आश्वस्त किया गया था लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। लखनऊ में गत दिनों आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो प्रधान सड़क मार्ग से जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रधानों के मांगो में राज्य वित्त आयोग और प्रशासनिक सुधार आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने, 11वीं अनुसूची के सभी 29 विषयों से संबंधित कोष और कार्य से जुुड़े शक्ति और अधिकारों को पंचायतों को सौंपे जाने, पंचायती राज अधिनियम 1947 के नियमावली की धाराओं को संशोधित करने, ग्राम पंचायतों को उपविधि बनाने के लिए नियम बनाए जाने को लेकर, पंचायतों को अधिकार देने के लिए पूर्व शासनादेशों और प्रधानों के खिलाफ जांच नियमावली के प्रावधानों को कड़ाई से पालन कराए जाने समेत मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कहा की अगर उनकी मांगों को सरकार ने गंभीरता से नहीँ लिया तो वह व्यापक स्तर पर विरोध करेंगे। मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि रवि सिंह, अजीत सिंह, अमरजीत यादव, विजय, तेजबहादुर, विजय यादव, धीरज सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजीत यादव, जगदंबा शुक्ला, आलोक सिंह, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन