फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 hours passed after molestation, Kotwali surrounded, case registered against two including former head

Bhadohi News: छेड़खानी के 40 घंटे बीते, कोतवाली घेरी तो पूर्व प्रधान समेत दो पर केस दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
40 hours passed after molestation, Kotwali surrounded, case registered against two including former head
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले किशोरी से हुई छेड़खानी में आरोपी पूर्व प्रधान व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि छेड़खानी के 40 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद ग्रामीणों के प्रदर्शन से दबाव में आई पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी पिता ने गांव के ही पूर्व प्रधान और एक अन्य पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का घेराव कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कोतवाली में जुटी लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गांव निवासी पूर्व प्रधान गोपाल कृष्ण तिवारी और सूरज तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed