फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   342 students were absent PGT exam

पीजीटी परीक्षा से 342 अभ्यर्थी गैरहाजिर

Tue, 17 Aug 2021 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
342 students were absent PGT exam
कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में तीन केंद्रो पर पीजीटी की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। दो पालियों में कुल 342 अभ्यर्थी गैरहाजिर थेे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग पर्यवेक्षकों की टीम केंद्रों पर चक्रमण करती रही। पीजीटी की परीक्षा को लेकर मंगलवार को सुबह आठ बजे से पूर्व ही परीक्षा केंद्र काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, केशव प्रसाद मिश्र महिला महाविद्यालय औराई और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही पर अभ्यर्थी संग उनके अभिभावक पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र आदि देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। डीएम की ओर से नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर में कक्ष निरीक्षकों ने मुख्य गेट और कॉलेज परिसर के अंदर स्थित गेट पर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच-पड़ताल की। सुबह पहली पाली में तीन केंद्रों पर कुल पंजीकृत 1334 अभ्यर्थियों में 1130 उपस्थित और 204 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 1192 अभ्यर्थियों में 1054 उपस्थित और 138 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने बताया कि दोनों पालियो में सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed