फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   32 mm of rainfall in 24 hours; two mud houses collapsed

Bhadohi News: 24 घंटे में 32 मिमी बारिश, दो कच्चे मकान गिरे

Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
32 mm of rainfall in 24 hours; two mud houses collapsed
कुरमैचा गांव में बारिश से गिरा कच्चा रियायसी घर। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को बदले मौसम के मिजाज से उमस भरी गर्मी से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। इस बीच रात और दिन के समय रुक-रुक कर हुई बरसात के कारण दो कच्चे मकान धराशायी हो गए। वहीं ग्रामीण इलाकों की सड़कें कीचड़ से सन गई। वहीं ग्रामीण बाजारों की पटरियों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 32 मिमी (मिलीमीटर) बरसात दर्ज की गई है। हवाओं की दिशा में बदलाव से आगामी दिनों में बारिश का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में बीते कई दिनों से मौसम साफ था। हालांकि इस बीच कभी-कभार कुछ देर के लिए बूंदाबांदी या बारिश हो जा रही थी, लेकिन बुधवार को तीन बजे के करीब हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पछुआ से पुरवा हवा चलने लगी। हवा की चाल बदलते ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे। छह बजे के करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच बारिश हुई। उसके बाद करीब 45 मिनट से अधिक समय से पूरे जिले में बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को बदले मौसम के बाद से लगातार बारिश का मौसम बना रहा है। रात में भी कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश ज्ञानपुर, दुर्गागंज, अभोली, सुरियावां, मुख्यालय, भदोही, औराई सहित कई स्थानों पर हुआ।इस बीच रात के समय हुई बारिश से ऊंज के कुरमैचा गांव निवासी विजय कुमार उर्फ पामू दलित का रिहायशी मकान गिर गया। वहीं गांव के रास्ते कीचड़ से सन गए। कृषि विभाग केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed