{"_id":"5c840148bdec2213e929096b","slug":"31552154952-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग का छापा, छह नमूने जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग का छापा, छह नमूने जांच को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली पर्व पर मिलावटी सामानों की बिक्री के रोकथाम के लिए शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने सुरियावां नगर में छापेमारी की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने खोवा, नमकीन, पापड़, छेना और बेसन के छह नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा। दुकानदारों से खुले में खाद्य पदार्थ न रखने का निर्देश दिया गया।
त्यौहारों पर जरूरत के हिसाब से आमद न होने से दुकानदार मिलावटी खोवा, छेना समेत अन्य खाद्य पदार्थों को बेचना शुरू कर देते हैं। मिलावटी सामान सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अपर मुख्य सचिव अनिता भटनागर और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने सुरियावां नगर के दर्जन भर से अधिक मिठाई, किराना की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों के सामानों की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह सैंपल एकत्रित किया। मंजुला सिंह ने व्यापारियों से कहा कि वह खुले में कोई भी खाद्य पदार्थ रखकर न बेचें, मिलावट मिलने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।