{"_id":"5c34e359bdec2256de78fed5","slug":"31546969945-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष का प्रेस वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष का प्रेस वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। राज्य अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे रामदुलार राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय चौपाल प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। अब तक दोनो ही सरकारेें जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सकी हैं। वे मंगलवार को एक प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
कार्यक्रम के लिए जिले के प्रभारी बनाए गए राजभर ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इसके माध्यम से पूर्व सपा सरकार की उपलब्धि बखान करने के साथ साथ हम लोग भाजपा सरकार के झूठे वादो से जनता को आगाह कर रहे हैं। कहा केंद्र सरकार के 100 दिन का कार्यकाल बचा है। अब वह कई प्रकार से जनता का दिल जीतने का प्रयास करेगी। सवर्णों को आरक्षण की बात भी प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी का नतीजा है।
कहा कि कोई भी नया काम करने से पहले प्रधानमंत्री उन सवालों के जबाव दें जिनका जवाब जनता मांग रही है। कहा कि भाजपा ने कालाधन वापस लाने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, शिक्षा का स्तर उठाने, किसान की आय दोगुना करने का वादा किया था। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व प्रमुख सुनीता यादव, हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, नान्हक यादव, मुन्ना यादव, मनोज यादव, संतोष यादव आदि भी रहे।