{"_id":"5a4154e14f1c1b96698bb245","slug":"31514231009-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली नालियां ढंकवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली नालियां ढंकवाएं
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग के उत्तरी लेन पर गोपीगंज नगर में कोतवाली के समीप राजमार्ग की नालियों की पटियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। यह खुली नालियां राहगीरोें के लिए खतरनाक हो गईं हैं। व्यापारियों ने इन नालियों को ढंकवाने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर गोपीगंज कोतवाली के समीप राजमार्ग की नालियों पर रखीं पत्थर की पटिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे उक्त स्थान पर जगह-जगह नालियां खुल गईं हैं। इसके चलते आए दिन मवेशी खुली नालियों में गिरकर घायल हो जाते हैं। व्यापार मंडल के शिव अग्रहरि ने अधिशासी अधिकारी गोपीगंज से पटिया बदलवाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मसले पर सोमवार को व्यापार मंडल की बैठक संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर हुई। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया गया ।इस संदर्भ में अधिकारियों ने जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। खुली पटिया के कारण आए दिन छोटे-बड़े जानवरों सहित कोहरे और अंधेरे के कारण आम नागरिकों को भी समस्या होती है। पालिका प्रशासन के इस समस्या को नजरअंदाज किए जाने से व्यापारियों में रोष है। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश उमर वैश्य, मुकुंद लाल उमर वैश्य, आनंद मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, शिव अग्रहरि, सिराज अख्तर, अनीश जयसवाल आदि मौजूद रहे।
-