फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   262 were found infected, including the district malaria officer

जिला मलेरिया अधिकारी समेत 262 मिले संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
262 were found infected, including the district malaria officer
ज्ञानपुर। जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस क्रम में शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल समेत 262 नए मरीज मिले। इसमें डीएम आवास के छह कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। इसके साथ ही नए मरीज मिलने से जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 4819 पहुंच गई जबकि 41 की मौतें भी कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर डेढ़ हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में डीएम आवास के छह कर्मचारी, ज्ञानपुर नगर में आठ, भदोही नगर में 15, गोपीगंज में 12, सुरियावां, औराई,भदोही और डीघ सीएचसी के छह स्वास्थ्यकर्मी, गोपीगंज, सुरियावां के तीन बैंककर्मी समेत 262 संक्रमित मिले। 2020 से अब तक यह संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक एसपी रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। आवास में पॉजिटिव केस मिलने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी खुद क्वारंटीन हो गई हैं। 1436 कंटेनमेंट जोन को सील करते हुए उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। आमजन से लेकर विभागों में भी बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। जिलाधिकारी के आवास में रसोइयां, चालक सहित चार कर्मी संक्रमित मिले थे। इसके बाद भी कोविड- गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक बार फिर दो बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट करा दिया गया है। सभी को जरूरी दवाएं दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर सैनिटाइजर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल भी संक्रमित हो गए हैं। जौनपुर के रामपुर ब्लॉक में जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वह घर पर ही आइसोलेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed