फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 oxen found in container, smuggler absconding

कंटेनर पर लदे 25 बैल बरामद,तस्कर फरार

Sun, 28 Mar 2021 05:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
25 oxen found in container, smuggler absconding
लालानगर। हाईवे पर गो तस्करी थम नहीं रही है। पुलिस के तालमेल से हर रोज कई ट्रक गुजर रहे हैं। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। गाहे-बगाहे पुलिस कुछ वाहन पकड़कर कार्रवाई जरूर करती है, लेकिन प्रतिदिन कई ट्रक गुजर रहे हैं। शनिवार की रात गोपीगंज पुलिस ने कंटेनर से 25 बैल बरामद कर गोशाला भेजा, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद गो तस्करी रोकने पर सख्ती की गई। शुरूआती दिनों में इसका असर रहा, लेकिन अब तस्कर पुलिस से तालमेल बिठाकर बेधड़क गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को देर रात टोलप्लाजा लालानगर के पास से कंटेनर पर लदे 25 बैल को बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह ने औराई थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी की शिकायत एसपी रामबदन सिंह से की। आरोप लगाया कि पूर्व में तैनात पुलिसकर्मी का स्थानांतरण गैर जनपद होने के बाद भी तस्करी में संलप्ति है और वाहनों को अपनी सीमा से आगे बढ़ाता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर टोल प्लाजा के समीप कंटेनर छोड़कर भाग गया। कंटेनर को सीज कर अज्ञात चालक और तस्करों के खिलाफ लिखापढ़ी कर बैलों को गोशाला में भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed