फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डाक्टर साहब आवास पर देख रहे मरीज, ओपीडी में नदारत

डाक्टर साहब आवास पर देख रहे मरीज, ओपीडी में नदारत

Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर साहब आवास पर देख रहे मरीज, ओपीडी में नदारत
ज्ञानपुर। सरकारी चिकित्सकों की मनोवृत्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल की ओपीडी छोड़कर घर पर मरीजों को दवा की पर्ची काटने का काम इन दिनों जिले के सरकारी अस्पतालों में तेज हो गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक अपने घर पर मरीजों को परामर्श देते दिखे, जबकि दूसरी ओर अस्पताल की ओपीडी में दूर-दराज से आए मरीज उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

चंद रोज पहले ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में सरकारी चिकित्सकों को सरकारी तनख्वाह लेकर निजी प्रैक्टिस न करने की नसीहत दी थी, लेकिन जिले के चिकित्सकों पर उसका भी कोई असर नहीं है। हर रोज घंटेभर से ज्यादा समय तक ओपीडी से गायब रहने वाले चिकित्सकों की मनमानी के कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सक घर पर मरीजों का उपचार करते हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से आए दिन कई डॉक्टर दोपहर में घंटेभर से ज्यादा समय तक नदारद रहते हैं। इससे दूर-दराज से आए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को भी चिकित्सालय की ओपीडी का कुछ ऐसा ही हाल रहा। ओपीडी में कई डाक्टरों की कुर्सी खाली रही। मरीजों ने बताया कि डाक्टर साहब का घंटेभर से ओपीडी में नहीं हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर से बच्चे को दिखाने गए मुकेश कुमार ने बताया कि घंटेभर इंतजार के बावजूद डॉक्टर नहीं आए हैं। इसी प्रकार अलग-अलग जगह से दिखाने आए रामसुख गौतम, सुलेखा देेवी, सुषमा श्रीवास्तव, मीना कुमारी, तबस्सुम, मनीराम सरोज, कामता प्रसाद, हरिकेश कुमार ने बताया कि वह कई बार चिकित्सालय आ चुके हैं। लेकिन, हर बार उन्हें डाक्टर की प्रतीक्षा में घंटों बैठना पड़ता है। वहीं चिकित्सालय के कुछ चिकित्सक जिला चिकित्सालय स्थित अपने आवास पर मरीजों का उपचार करते हैं। उक्त समस्याओं पर सीएमएस डॉ. धरमवीर प्रसाद ने कहा कि आवास पर मरीजों को देखना कोई गलत बात नहीं है। ओपीडी से डाक्टरों के नदारद रहने के सवाल वह टाल गए। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी की बजाए आवास पर मरीजों को देखना गलत और गंभीर बात है। ओपीडी से गायब रहने वाले डाक्टरों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed