{"_id":"5c4a01d2bdec221a3766801f","slug":"21548354002-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से डरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से डरी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्र्वांचल प्रभारी बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। इसके बाद मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा डर गई है। उसे अब लगने लगा है कि 2019 में केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। वह लोकसभा चुनाव में गेेम चेंजर की भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर उमापति मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, राजेश पांडेय, रंगनाथ दुबे, गुलजारी उपाध्याय, रामधनी पांडेय,सिद्धार्थ मिश्रा, अनुपम आनंद उपाध्याय, जान मोहम्मद आदि रहे। इसी तरह युंका के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में सुरियावां बाईपास पर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है। मौके पर मोहम्मद नाजिम, विभम शुक्ला, मुकेश तिवारी, सूरज कुमार, पवन प्रताप,अजीत यादव, अफसर अली, मो. कासिफ, जाहिद अनवर, जगन्नाथ यादव आदि मौजूउ रहे।