फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बनाए क्रिसमस और न्यु ईयर कार्ड

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बनाए क्रिसमस और न्यु ईयर कार्ड

Sun, 23 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बनाए क्रिसमस और न्यु ईयर कार्ड

विज्ञापन
भदोही। क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियों के क्रम में शनिवार को पिपरी स्थित निर्मला विद्या मंदिर में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान आर्ट पेपर, स्केच पेन और रंगीन कागज से बच्चों ने न्यू इयर और क्रिसमस के आकर्षक कार्ड बनाए।

बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रबंधक निर्मला रामबली सिंह ने कहा कि मोबाइल युग में अब कागजों पर बधाई संदेश देने का क्रम टूट रहा है। कहा आर्ट एंड क्राफ्ट में हिस्सा लेने से पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। परीक्षा में कक्षा 2 से लेकर 8 तक के बच्चों को अपनी हुनर दिखाने का अवसर दिया गया। बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाने के अलावा उस पर मेरी क्रिसमस व न्यू ईयर कार्ड पर हैप्पी न्यू ईयर लिख कर आकर्षक रंगों में सजावट कर प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य द्वय सर्वेश दूबे और संजय कनौजिया ने बताया कि सभी बच्चों में हुनर होता है। बस उन्हें अवसरों का इंतजार है। बताया कि कार्डों का मूल्यांकन अगले सप्ताह होगा जिसके बाद विजेताओं की घोषणा कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक रामबलि सिंह, चरन्नुम बानो, उषा, तराना, दिग्विजय, सायमा, कमलकांत मौर्य, नाजरा समरीन, मिस्बाह कुद्दूस, सिद्दीका परवीन, कमरुद्दीन सिद्दीकी आदि ने देखरेख की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed