{"_id":"67bb6b54a9e751249a0db36f","slug":"2081-patients-reached-the-health-fair-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-122770-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में 2081 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में 2081 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
जिले के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम में उतार-चढ़ाव का असर देखा गया। सेंटरों पर पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक मौसमी बीमारी के मरीज पहुंचे।
इसमें अधिकतर मरीज गले में दर्द, खरास और वायरल फीवर के थे। मरीजों की जांच कर दवा देने के साथ मौसम में सतर्क रहने की नसीहत दी गई। रिकॉर्ड 2081 लोग स्वास्थ्य मेले में पहुंचे।
जिले में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। दोपहर में तीखी धूप तो शाम होते ही पछुआ हवाओं के कारण सिहरन बढ़ जा रही है।
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। इस समय अधिकतर लोग वायरल फीवर के साथ ही सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह आठ बजे जिले के सभी 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
जिसमें करियाव, कसियापुर, चकटोडर, कटरा, सेमराध, हरिहरपुर, गोपीगंज समेत अन्य सेंटरों पर मरीज पहुंचे। कसियापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है।
ऐसे में सेहत को लेकर सतर्कता जरुरी है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं। खासकर अभिभावक बच्चों के प्रति सजग रहे।