फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2075 home guards will come from five districts

चुनाव:पांच जिलों से आएंगे 2075 होमगार्ड्स

Thu, 03 Feb 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
2075 home guards will come from five districts
विधानसभा चुनाव के लिए 2075 होमगार्ड्स आएंगे। ये होमगार्ड्स भदोही जिले की औराई, भदोही और ज्ञानपुर विधानसभा सीट पर चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 10 फरवरी से प्रथम चरण के चुनाव में 251 होमगार्ड्स रायबरेली पहुंच कर चुनाव भी कराएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी ने आठ जनवरी को चुनावी तिथियों का ऐलान किया था। इसके साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई। इसी के साथ जिला प्रशासन मतदाता सूची, बूथ निर्धारण, मतदान कार्मियों की तैनाती, प्रशिक्षण, पैरा मिलिट्री का रुट मार्च, चुनाव में व्यवधान डालने वालों को चिह्नित करने समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। अन्य जिलों से आने वाली अतिरिक्त फोर्स के साथ इस बार भी खीरी, गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, मैनपुरी से 2075 होमगार्ड्स की तैनाती रहेगी। प्रभारी कमांडेंट होमगार्ड सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव के प्रथम और अंतिम चरण तक बाहर से आने और यहां से जाने वाले होमगार्डों की सूची तैयार कर ली गई है। छठवें चरण तक भदोही जिले में कार्यरत 612 होमगार्ड में से 252 प्रयागराज, कन्नौज, कानपुर, रायबरेली जाएंगे। आमद कराने वाले जवान विधानसभावार बूथों पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहचान पत्र के लिए आए पांच सौ ऑनलाइन आवेदन
ज्ञानपुर। सदर तहसील में कार्यरत ज्ञानपुर विधानसभा निर्वाचन कार्यालय में बृहस्पतिवार तक पहचान पत्र पाने के लिए पांच सौ मतदाताओं ने ऑनआलइन आवेदन किया है। प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आवेदनों का सत्यापन कर बूथवार पहचान पत्र के लिए फीडिंग की जा रही है। चुनाव के पहले आवेदकों को पहचानपत्र मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed